नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग पर समर्थन जुटाने को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्टी संयोजक गोपाल राय ने दी। राय ने कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित और दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर उनका रुख जानेंगे। भूख हड़ताल के केजरीवाल के निर्णय पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सवाल खड़े किए और कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक फायदे के लिए यह कदम उठाया जा रहा READ MORE
from Delhi Political News in Hindi, दिल्ली राजनीति समाचार, खबर , Delhi Politics News
0 Comments